दिल्ली : अदालत ने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर आदेश सुरक्षित रखा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

दिल्ली : अदालत ने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर आदेश सुरक्षित रखा

Saurav-ranka-verdict-on-hold
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस द्वारा कॉजपा नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत तीन दिन बढ़ाने का अनुरोध किए जाने के बाद विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसईएम) ने बुधवार को उनकी न्यायिक हिरासत पर आदेश सुरक्षित रख लिया। दास और रांका को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और सुनवाई के दौरान उनके जमानतदारों के दस्तावेज भी जमा किए गए। जंतर-मंतर के गैर-अधिसूचित विरोध स्थल में कथित तौर पर प्रवेश और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों को 14 अक्टूबर को शुरुआत में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अदालत ने 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी गई थी, जो बुधवार को समाप्त होनी है। इससे पहले दिन में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने दास और रांका की न्यायिक हिरासत के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत ने उन्हें एसईएम तर्धारित सुनवाई के नतीजे का इंतजार करने और शिकायत बरकरार रहने पर अपीलीय अदालत का रुख करने को कहा। भाषा शफीक प्रशांतप्रशांत

कोई टिप्पणी नहीं: