मधुबनी : डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

मधुबनी : डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

  • जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने स्वयं केक काटकर बच्ची का किया स्वागत, बच्ची को सुरक्षित वातावरण एवं स्थायी विधिक परिवार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल

New-born-baby-found-madhubani
मधुबनी, 10 अक्टूबर, (रजनीश के झा) । जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा की संवेदनशील पहल एवं त्वरित संज्ञान से एक नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण उपलब्ध कराया गया है। बच्ची को आज  बिस्फी प्रखंड अंतर्गत औसी थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप से प्राप्त सूचना के आलोक में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी लाया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने स्वयं केक काटकर बच्ची का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया तथा उसके सुरक्षित भविष्य के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त की।विदित हो कि दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा जिला पदाधिकारी को सूचना दी गई थी कि उक्त क्षेत्र में एक बच्ची को फेंक दिया गया है। सूचना प्राप्त होते ही जिला पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके उपरांत बच्ची को सुरक्षित संरक्षण प्रदान करते हुए विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी लाया गया, जहां उसकी देखभाल एवं संरक्षण की व्यवस्था की गई है।जिला पदाधिकारी की इस मानवीय पहल से बच्ची के पुनर्वास तथा उसे एक स्थायी विधिक परिवार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। निर्धारित कानूनी प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि बच्ची को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य मिल सके।जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी बच्चे को असहाय अवस्था में न छोड़ें। यदि किसी को कोई बच्चा परित्यक्त अथवा संकटग्रस्त अवस्था में मिलता है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन, पुलिस या बाल संरक्षण इकाई को दें, ताकि बच्चे को समय पर सुरक्षा एवं आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: