दिल्ली : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

दिल्ली : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा : राहुल गांधी

Protest-continue-till-gyanesh-resign
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि विपक्ष का विरोध प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक जारी रहेगा। गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ऐसा कुछ नहीं कर सकते जिससे उनका विरोध रुक जाए। गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने तक विरोध प्रदर्शन नहीं रोकेंगे। यह इस देश की सबसे पवित्र चीज की रक्षा की लड़ाई है। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ऐसा कुछ नहीं कर सकते जिससे हमें रोका जा सके।’’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत (आरएसएस प्रमुख) और ज्ञानेश कुमार को न्याय के कटघरे में लाएंगे। मेरी गारंटी है कि इन चारों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।’’ विपक्षी नेताओं को जंतर मंतर जाने से रोके जाने का हवाला देते हुए गांधी ने कहा, ‘‘यह सब घबराहट में दी गई प्रतिक्रिया है। यह सब डर है। उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, मेरी बात याद रखना।’’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘उन्होंने इस देश की सबसे पवित्र चीज पर हमला किया है। उन्होंने संविधान पर हमला किया है, उन्होंने जनता की आवाज पर हमला किया है और उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।’’

कोई टिप्पणी नहीं: