सीहोर : भाजपा सरकार में हो रहा दिव्यांगजनों के साथ अन्याय : पंकज शर्मा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

सीहोर : भाजपा सरकार में हो रहा दिव्यांगजनों के साथ अन्याय : पंकज शर्मा

  • सीहोर में तीन माह से खराब पड़ी श्रवण शक्ति जांचने की मशीन, दिव्यांगजन हो रहे परेशान

Sehore-congress
सीहोर। मंगलवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पहुंचकर यहां के ऑडियोलॉजिस्ट नवल किशोर मालवीय से मुलाकात कर यहाँ की व्यवस्थाओं के विषय में चर्चा की। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि यहां सुनने की क्षमता की जांच करने वाले वाली मशीन कई दिनों से खराब पड़ी है, जिससे यहां अपने कानों की जांच कराने के लिए आने वाले दिव्यांजन काफी परेशान हो रहे हैं और उन्हें अपने कानों की जांच कराने के लिए भोपाल जाना पड़ रहा है, जिसमें उनका काफी समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। जानकारी मिलने के बाद पंकज शर्मा सीधे जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के ऑडियोलॉजिस्ट से मिले, जिसके बाद उन्हें पता चला कि ये मशीन लगभग 3 माह से खराब पड़ी है तथा इसको ठीक कराने के लिए भोपाल पत्र भी लिख दिया गया है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक उच्च स्तर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है, जिसका खामियाजा पूरे जिले के दिव्यांजन भुगत रहे हैं। इसके बाद पंकज शर्मा ने यहां पदस्थ उप संचालक महेश यादव से दूरभाष पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने पिछले लगभग 2 माह से ट्रेनिंग पर होने के कारण यहां ना आने की वजह से इस बारे में कोई भी जानकारी ना होने तथा शीघ्र ही इस मशीन को ठीक कराने या नई और आधुनिक मशीन की व्यवस्था कराने की बात कही। पंकज शर्मा ने कहा कि गलती चाहे किसी की भी हो लेकिन इस सबके बीच पिस तो दिव्यांगजन ही रहे हैं। भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान का सिर्फ़ दिखावा करती है, जबकि हकीकत कुछ और है। सरकार को इनकी परेशानियों से कुछ भी लेना-देना नहीं है और उसकी लापरवाही और सुस्त कार्यप्रणाली से दिव्यांगजन परेशान होकर यहां-वहां भटक रहे हैं तथा उनको अपनी जांच कराने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। पंकज शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार दिव्यांगजनों का शोषण करना तथा उनके हक पर डाका डालना बंद करे और तत्काल ये मशीन सही करवाकर इस केंद्र की अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक कराए, ताकि दिव्यांगजनों को राहत मिल सके और यदि शीघ्र ही ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी दिव्यांगजनों के हित में आगे आकर जमीन पर लड़ाई लड़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: