- नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन, बोले-शहर के प्रत्येक वार्ड का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता
वार्ड 23 में 20 लाख रुपये से बनेगी सीसी रोड
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 23 में 20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क संजय किरण योगी जी की दुकान से अशोक भाई के घर तक बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सड़क, पानी, प्रकाश एवं स्वच्छता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शहर के विकास में किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। नागरिकों की आवश्यकताओं और क्षेत्र की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा जा रहा है। मंडी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 एवं 23 में 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हैं। अच्छी सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और नागरिकों की सुविधा में भी वृद्धि करती हैं। हमारा प्रयास है कि स्वीकृत निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूरे हों, ताकि जनता को इनका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। नगर पालिका शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद प्रतिनिधि विशाल राठौर, वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद प्रतिनिधि दिलीप राठौर, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, पार्षद राजेश माझी, कमलेश राठौर, कमलेश कुशवाहा, प्रदीप गौतम सहित वार्ड क्रमांक 22 एवं 23 के अनेक नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें