- विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना के बाद हुआ आयोजन, श्रमिकों से नशे से दूर रहने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने कहा कि श्रमिकों को हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। नशे की लत व्यक्ति की कार्यक्षमता को प्रभावित करने के साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर भी नकारात्मक असर डालती है। एक व्यक्ति की नशे की आदत से पूरे परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि नशे की आदत छोड़ने के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले और नशे से दूर रहने वाले लोगों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए। नशे की सामग्री शुरुआत में व्यक्ति को उत्तेजित कर सकती है, लेकिन धीरे-धीरे उसकी गिरफ्त में आने पर जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगता है। इसलिए जागरूकता और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नशे से दूरी बनाए रखना जरूरी है।श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कामगारों के हित में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे अपना आवश्यक पंजीयन कराएं और पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी होना भी जरूरी है, ताकि कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। निर्माण श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनके परिवारों की सुरक्षा और उन्हें सरकारी सुविधाओं से जोड़ने के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिकों को सम्मान देने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें