- जलवायु परिवर्तन और उसके मानव जीवन पर प्रभाव पर की चर्चा
पारंपरिक खेती की और लौटे किसान
मंदिर परिसर में किसानों से चर्चा के दौरान योगाचार्य दिनेश शर्मा ने जलवायु परिवर्तन का मानव जीवन पर प्रभाव संबंधी जानकारियां सांझा की। चर्चा के दौरान किसानों से पारंपरिक खेती की और लौटने की बात कही, बताया कि रासायनिक खेती के कारण भूमि की उवर्रक क्षमता कम हो रही है साथ ही जल प्रदूषण का खतरा भी बढ गया है। वहीं खेती में अत्याधिक रासायनिकों के उपयोग के कारण केंसर जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ गया है। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर गु्रप के सदस्य राजकुमार राठौर,वीरेन्द्र सिंह, भारत सिंह चौहान, सुभाष शर्मा, बाबूलाल मेवाडा, हनुमत मेवाडा, राजेश खंडेलवाल, चरण सिंह राजपूत, मांगीलाल मालवीय, राजेश गुप्ता सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें