दिल्ली : राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने का किया ऐलान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

दिल्ली : राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने का किया ऐलान

Swami-prasad-maurya-meet-rahul-gandhi
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और 'अपनी जनता पार्टी' के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और ऐलान किया कि उनकी पार्टी अब विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा बनेगी।  मौर्य ने कहा कि गठबंधन के तहत उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आगे की रणनीति क्या होगी, इस पर बाद में चर्चा की जाएगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य ‘‘भाजपा को हटाओ, देश बचाओ’’ और ‘‘संविधान बचाओ, भाजपा हटाओ’’ रहेगा। मौर्य ने कहा, ‘‘जिस तरह राहुल गांधी देशभर में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे हैं, उसी तरह हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में इन वर्गों की आवाज उठा रही है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों दलों की विचारधारा में समानता को देखते हुए अपनी जनता पार्टी आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन के हिस्से के रूप में मैदान में उतरेगी। मौर्य ने कहा कि गठबंधन में भूमिका और सीटों के बंटवारे से संबंधित अन्य विवरण पर आगे बातचीत की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: