नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को फेफड़ों संबंधी समस्या के कारण दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, आडवाणी (98) को शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जसोला विहार स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल ने कहा कि आडवाणी का फिलहाल उपचार किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य के बारे में जल्द ही बयान जारी किया जाएगा। आडवाणी कई बार भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने 2002 से 2004 तक उपप्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। भाजपा को एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें