पटना : अनंत सिंह के आवास पर जश्न शुरू.. जमकर आतिशबाजी, अनुज सिंह की जीत का दावा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

पटना : अनंत सिंह के आवास पर जश्न शुरू.. जमकर आतिशबाजी, अनुज सिंह की जीत का दावा

anant-singh-house-celebration
पटना । बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी है लेकिन मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपने समर्थित कैंडिडेट अनुज सिंह की जीत को लेकर इतने आश्वस्त हैं कि जश्न मनाना शुरू कर दिया है. उनके आवास पर समर्थक जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं.अनंत सिंह के समर्थकों का कहना है कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हम लोग जीत बड़े मार्जिन से चुनाव जीत रहे हैं. समर्थकों के इस दावे के बीच आवास पर उत्साह का माहौल बना हुआ है. आतिशबाजी के साथ समर्थक अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. साथ ही एक-दूसरे को बधाई भी दे रहे हैं.अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह को समर्थन दे रहे हैं. उन्होंने पार्टी की नाराजगी के बावजूद खुलकर उनके लिए प्रचार किया. वह लगातार यह कहते रहे हैं कि किसी भी हालत में जेडीयू कैंडिडेट नीरज कुमार को जीतने नहीं देंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: