- नवमी की रात दरोगा के दोनों बेटों को मारी गई थी गोली
पूरा मामला गया जिले के मानपुर स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. 19 अक्टूबर की देर रात, महानवमी के दौरान, सिद्धार्थपुरी कॉलोनी के पास नौरंगा आहार इलाके में बदमाशों ने दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दो बेटों पर गोली चला दी थी. सुधांशु शेखर मोतिहारी में दरोगा के पद पर तैनात हैं. इस घटना में उनके छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई थी, जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह (32) गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायल मोनू को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था. बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की जानकारी सामने आई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने श्याम बिहारी और गौरव कुमार को मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बाद गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान उनके पैरों में गोली लगी. दोनों को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें