नई दिल्ली।।सांसद अरुण गोविल ने कहा कि भारत ने अपनी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में व्यापक बदलाव किए हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर नागरिक को किफायती और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें। गोविल ने यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को ‘शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के उच्चतम संभव स्तर का आनंद लेने के अधिकार’ पर विशेष प्रतिवेदक के साथ हुई संवादात्मक चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की। इस चर्चा का मुख्य विषय “न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य के अधिकार की न्यायसंगतता” था। गोविल ने कहा, “भारत ने अपनी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में व्यापक बदलाव किए हैं, ताकि यह सुलभ, किफायती और समान हो सके। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर नागरिक को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।” उन्होंने कहा कि भारत ने इन चिंताओं पर ध्यान दिया है कि लागत, भाषा, दूरी और कानूनी जागरूकता से जुड़ी बाधाएं नागरिकों के स्वास्थ्य के अधिकार का लाभ उठाने की क्षमता को प्रभावित करती हैं। विशेष प्रतिवेदक ने कॉरपोरेट क्षेत्र की ओर भी ध्यान दिलाया, जो जवाबदेही से बचता है। उन्होंने कहा, “हम विशेष रूप से इस बात की सराहना करते हैं कि रिपोर्ट में दुनिया भर के अच्छे तौर-तरीकों पर ध्यान दिया गया है, जिससे सदस्य देशों को एक-दूसरे से सीखने में मदद मिलती है।”
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
Home
देश
दिल्ली : भारत हर नागरिक को किफायती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : अरुण गोविल
दिल्ली : भारत हर नागरिक को किफायती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : अरुण गोविल
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें