दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक और इमारत ढहने की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक और इमारत ढहने की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा

aap-attack-government
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मिलन गार्डन इलाके में एक और इमारत ढहने की घटना को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकारी विभाग निरीक्षण के नाम पर रिश्वत वसूल रहे हैं। ‘आप’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने यह दावा भी किया कि व्यापारी समुदाय भाजपा सरकार के “नैतिक पतन” को देख रहा है। भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में हर महीने कोई न कोई हादसा होता है। हर महीने मुख्यमंत्री दिल्ली की सभी इमारतों का नया ऑडिट कराने का आदेश देती हैं। फिर हर महीने ऑडिट और निरीक्षण के नाम पर बड़ी मात्रा में रिश्वत वसूली जाती है।” 


उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस के अलावा दो अन्य विभागों, अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी भी होटल, रेस्तरां, जिम, नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और अन्य व्यावसायिक इमारतों से नियमित रूप से रिश्वत ले रहे हैं। भारद्वाज ने कहा, “परंपरागत रूप से जनसंघ और भाजपा का वफादार समर्थक रहा व्यापारी समुदाय ट्रिपल इंजन और रेखा गुप्ता की सरकार के तहत नैतिक पतन और खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार को चुपचाप देख रहा है।” अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मिलन गार्डन इलाके में निर्माणाधीन मकान के मलबे से दो शव बरामद किए गए। यह बरामदगी रातभर चले बचाव अभियान के बाद हुई। पुलिस ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए बताया कि एक पुरानी इमारत का भूतल और पहली मंजिल ढह गई। भूतल पर कथित तौर पर एक गोदाम था। इससे एक महीना पहले सत्य निकेतन में लड़कों के पीजी आवास के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली पांच मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें पांच छात्रों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: