दिल्ली : इस साल अक्टूबर में प्रमुख वायु प्रदूषकों का स्तर पिछले वर्षों की तुलना में कम : आंकड़े - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

दिल्ली : इस साल अक्टूबर में प्रमुख वायु प्रदूषकों का स्तर पिछले वर्षों की तुलना में कम : आंकड़े

less-pollution-delhi
नई दिल्ली। दिल्ली की हवा में इस साल अक्टूबर में प्रमुख प्रदूषकों का स्तर पिछले कई वर्षों के मुकाबले कम रहा है। दिल्ली स्थित एक निजी थिंक टैंक द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, इस साल हवा में सूक्ष्म कण (पार्टिकुलेट मैटर), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ओजोन की मात्रा में गिरावट दर्ज की गई है। यह सार्वजनिक डैशबोर्ड एनवायरोकैटलिस्ट्स ने तैयार किया है, जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के वायु प्रदूषण से जुड़े विभिन्न आंकड़ों को शामिल किया गया है। इस साल 25 अक्टूबर तक दर्ज औसत आंकड़ों की तुलना 2015 से 2025 तक के पूरे अक्टूबर महीने के औसत से की गई है। आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2026 में पीएम2.5 की औसत मात्रा 67 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। पिछले साल अक्टूबर में यह 108 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी, जबकि 2016 में यह 147 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी, जो इस अवधि में सबसे अधिक थी। आंकड़ों से पता चला कि दिल्ली में पीएम2.5 की औसत मात्रा 2024 में 111, 2023 में 103, 2022 में 105, 2021 में 75, 2020 में 133, 2019 में 123, 2018 में 134, 2017 में 115 और 2015 में 121 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। ये सभी आंकड़े इस साल दर्ज स्तर की तुलना में अधिक हैं। इस साल पीएम10 के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई। इसकी औसत मात्रा 172 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही, जबकि 2025 में यह 217 और 2016 में 345 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में अब तक नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) की औसत मात्रा 36 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही। यह 2025 के 48 और 2016 के 79 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के स्तर से कम है। ओजोन की मात्रा 55 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई, जबकि पिछले साल यह 78 और 2015 में 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। हालांकि, अक्टूबर का यह औसत 2023 और 2021 में दर्ज 54 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से थोड़ा अधिक है। कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) की औसत मात्रा 1.80 मिलीग्राम प्रति घन मीटर रही। यह 2025 के बराबर और 2024 के 2.10 तथा 2016 के 4.70 मिलीग्राम प्रति घन मीटर से कम है।

कोई टिप्पणी नहीं: