नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ‘‘अराजक तत्व’’ भारत को ‘‘हिंसक माहौल की आग’’ में झोंकने पर आमादा हैं। उसने संकल्प लिया कि देश के युवाओं को ‘‘राष्ट्र-विरोधी या अराजक ताकतों’’ के हाथों का मोहरा नहीं बनने दिया जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अपनी राष्ट्रीय बैठक में पारित सात पन्नों के एक प्रस्ताव में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक मजबूती और लोकतांत्रिक स्थिरता से परेशान ‘‘भारत-विरोधी तत्व देश में अशांति और गृहयुद्ध जैसे हालात पैदा करने की बड़ी साजिश रच रहे हैं।’’ प्रस्ताव में दावा किया गया कि ये तत्व ‘‘वाम-माओवादी तंत्र और विदेशी ताकतों’’ के साथ मिलकर भारत के ‘जेन-जी’ को निशाना बना रहे हैं। प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘भारतीय जनता युवा मोर्चा संकल्प लेता है कि देश के युवाओं की ऊर्जा को किसी भी राष्ट्र-विरोधी या अराजक ताकत के हाथों का मोहरा नहीं बनने दिया जाएगा और हम डॉ. बीआर आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए हमेशा सबसे आगे खड़े रहेंगे।’’ भाजयुमो ने यहां भाजपा मुख्यालय में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिनभर चली बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘भाजयुमो देश के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में ‘जेन-जी बनाम अर्बन नक्सल टूलकिट’ विषय पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगा।’’
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
Home
देश
दिल्ली : भारत के युवाओं को अराजक ताकतों और वाम-माओवादी तंत्र का शिकार नहीं बनने देंगे : BJMY
दिल्ली : भारत के युवाओं को अराजक ताकतों और वाम-माओवादी तंत्र का शिकार नहीं बनने देंगे : BJMY
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें