नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ और ओडिशा में भारी बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को संबंधित सरकारों से आग्रह किया कि वे हर प्रभावित परिवार के लिए त्वरित राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करें। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ से हुई तबाही और ओडिशा में भारी बारिश एवं बाढ़ के प्रभाव से बेहद चिंतित हैं। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति संवेदना जताई। राहुल ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जो इस आपदा से प्रभावित हुए हैं तथा जिन्होंने अपने घर, आजीविका खो दी है। उन्होंने लिखा कि इस मुश्किल समय में सरकारों को प्रत्येक प्रभावित परिवार के लिए त्वरित राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करना चाहिए।
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
Home
देश
दिल्ली : सरकारें चक्रवात प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करें : राहुल गांधी
दिल्ली : सरकारें चक्रवात प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करें : राहुल गांधी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें