दिल्ली : साल 1984 के दंगों की तर्ज पर देश में अराजकता फैला रहे हैं राहुल गांधी : सिरसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

दिल्ली : साल 1984 के दंगों की तर्ज पर देश में अराजकता फैला रहे हैं राहुल गांधी : सिरसा

delhi-ministar-sirsa-attack-rahul-gandhi
नई दिल्ली । दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 1984 के सिख विरोधी दंगों की तर्ज पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का बुधवार को आरोप लगाया। उन्होंने यह टिप्पणी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की प्रस्तावित रैली से पहले की। सिरसा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और अपनी दादी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राजनीतिक फायदे के लिए देश को अस्थिर करना चाहते हैं। सिरसा ने कहा, “राहुल गांधी ने अपने पिता और दादी की तरह ही काम करने का तरीका अपनाया है। वह देश को नुकसान पहुंचाने के उसी रास्ते पर चल रहे हैं।” एक नवंबर को होने वाली प्रस्तावित रैली का जिक्र करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर राजनीतिक फायदे के लिए अशांति फैलाने और छात्रों समेत निर्दोष लोगों की जान को खतरे में डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सिरसा ने आरोप लगाया, “अब एक बार फिर एक नवंबर को राहुल गांधी देश में अराजकता फैला रहे हैं। सत्ता के लालच में वह निर्दोष बच्चों और उनकी माताओं को अपना शिकार बना रहे हैं।” उन्होंने राहुल गांधी की कथित ‘सत्ता परिवर्तन’ संबंधी टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने की कोशिशों में विदेशी धन का इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि, उन्होंने अपने इस आरोप के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। सिरसा ने कहा, “हम इसकी निंदा करते हैं और इसका विरोध करते हैं। आप 1984 के सिख पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। आप देश में आग लगाने और उसे तोड़ने के लिए उसी दिन यानी एक नवंबर को चुन रहे हैं।”

कोई टिप्पणी नहीं: