नई दिल्ली। दिल्ली के तीन स्कूलों को शुक्रवार सुबह कथित तौर पर बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक की तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय, रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और मयूर विहार स्थित सलवान पब्लिक स्कूल को धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि धमकियों की सूचना मिलने के बाद टीमें स्कूलों में पहुंचीं और एहतियात के तौर पर परिसर खाली करा लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते, अग्निशमन विभाग और पुलिसकर्मी स्कूल परिसरों में तलाशी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
दिल्ली : तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, तलाशी अभियान जारी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें