गोपालगंज : बड़ा हादसा, गैस सिलिंडर से लगी भीषण आग, 24 लोग झुलसे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

गोपालगंज : बड़ा हादसा, गैस सिलिंडर से लगी भीषण आग, 24 लोग झुलसे

cylinder-blast-gopalganj
गोपालगंज । जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल गोपलगंज में गैस सिलिंडर से लगी भीषण आग में करीब दो दर्जन लोग झुलस गए हैं. इस घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. झुलसने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव की है. हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.जानकारी के मुताबिक, गैस सिलिंडर से आग लगने के बाद देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई. इसकी चपेट में आने से करीब 24 लोग झुलस गए. घायलों में कई की हालत गंभीर होने की बात सामने आई है. घटना के बाद पीड़ितों और उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई.

कोई टिप्पणी नहीं: