नई दिल्ली। मणिपुर के कामजोंग जिले में खाली पड़े एक गांव के कई घरों में संदिग्ध उग्रवादियों ने बुधवार सुबह आग लगा दी जिससे इलाके में एक बार फिर तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने बताया कि चसाद गांव के पास स्थित खोइकाई कुकी गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, कुकी और नगा समुदायों के बीच बढ़ती हिंसक झड़पों के कारण गांव के लोग अपने घर छोड़कर चले गए थे और तभी से यह गांव खाली पड़ा है। पुलिस के अनुसार, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आगजनी में कितना नुकसान हुआ है और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है। राज्य में इस साल की शुरुआत से दोनों जनजातीय समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 50 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई मकान जला दिए गए हैं। हिंसा से प्रभावित जिलों में तामेंगलोंग, नोने, कांगपोकपी, उखरुल और कामजोंग शामिल हैं।
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Home
देश
दिल्ली : संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर में खाली पड़े गांव के कई घरों में आग लगाई, तनाव बढ़ा
दिल्ली : संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर में खाली पड़े गांव के कई घरों में आग लगाई, तनाव बढ़ा
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें