गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ लॉ इंस्टिट्यूट में ‘समकालीन समाज में मानवाधिकार’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में एडवोकेट बरखा छाबड़ा ने बाल अधिकारों के संरक्षण एवं नीतिगत बदलावों पर विचार रखे, जबकि मुख्य वक्ता एडवोकेट अशोक बाबू ने कैदियों और विचाराधीन कैदियों के अधिकारों पर प्रकाश डाला। बी.ए.एल.एल.बी. के 15 विद्यार्थियों ने शिक्षा, महिला अधिकार, पर्यावरण, निजता, स्वास्थ्य, श्रम एवं अपराध पीड़ितों के अधिकारों सहित विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियाँ दीं। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इंस्टिट्यूट की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि ऐसी संगोष्ठियाँ विद्यार्थियों में शोध एवं आलोचनात्मक चिंतन की प्रवृत्ति विकसित करती हैं। डॉ. वियंता पाल ने आभार व्यक्त किया। सेमिनार एच. एस. एस. विभाग ने संयोजित किया।
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
गाजियाबाद : मेवाड़ में ‘समकालीन समाज में मानवाधिकार’ पर सेमिनार आयोजित
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें