मुंबई : टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी में दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

मुंबई : टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी में दिल्ली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया

four-arrest-in-tigar-shroff-attack
मुंबई । दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि आरोपी विदेश में रह रहे एक गैंगस्टर के निर्देश पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19) तथा उत्तर प्रदेश निवासी राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है। अधिकारी के मुताबिक, “चारों आरोपियों को शुरुआत में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(1)(बी) के तहत अदालत में पेश किया गया। इसके बाद मुंबई में महाराष्ट्र पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग ने आरोपियों से हिरासत में पूछताछ करने और उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने की अनुमति मांगते हुए आवेदन दिया।” अधिकारी ने बताया कि अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए मुंबई पुलिस की टीम को आरोपियों की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी।

कोई टिप्पणी नहीं: