कांग्रेस नेता ने आरएसएस के स्थापना दिवस पर यह टिप्पणी की। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर ‘‘बौद्धिक दिवालियापन’’ से ग्रस्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांधी बार-बार अपने ही बयानों में उलझ जाते हैं। बंसल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कभी आप दावा करते हैं कि आप ‘हिंदू धर्म की शक्ति’ से लड़ रहे हैं, जबकि आज अपनी घटिया राजनीति और हिंदू-विरोधी सोच के तहत कहते हैं कि ‘मैं शिव-शक्ति में विश्वास करता हूं’... वह किस तरह का पाखंड करते हैं! यह भारत है, यहां हर कोई सच्चाई जानता है।” बंसल ने दूसरे धार्मिक समुदायों की प्रथाओं पर राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को पुरुषों के साथ नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती। बंसल ने दावा किया कि हिंदू समाज में महिलाओं की पूजा की जाती है, उन्हें सम्मान दिया जाता है और महिलाओं को धार्मिक नेता तथा महामंडलेश्वर बनाया जाता है।
दिल्ली । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बारे में टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनके "बौद्धिक दिवालियापन" से ग्रस्त होने का आरोप लगाया। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह ‘‘शिव-शक्ति’’ में विश्वास करते हैं और इसीलिए आरएसएस की विचारधारा से लड़ने से उन्हें खुशी मिलती है।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आरएसएस एक विशुद्ध पुरुषवादी, संविधान विरोधी समूह है, जो मानता है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं।’’

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें