नई दिल्ली। भारत की कंपनी ग्लांस, गूगल के साथ साझेदारी के तहत अमेरिका, भारत और जापान में एंड्रॉयड टीवी पर अपना शॉपिंग मंच उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस साझेदारी के तहत टीवी चालू करने पर दिखाई देने वाली खाली स्क्रीन पर ग्लांस के जरिये खरीदारी से जुड़ी जानकारी और सुझाव दिखाए जा सकेंगे। उपयोगकर्ता टीवी की स्क्रीन पर फैशन, घर की सजावट, यात्रा, खानपान और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें देख सकेंगे और पसंद आने पर उनकी खरीदारी भी कर सकेंगे। इनमोबी और ग्लांस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नवीन तिवारी ने कहा कि गूगल के एंड्रॉयड टीवी मंच और ग्लांस की कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित खरीदारी सुविधा को मिलाकर टीवी के जरिये उत्पादों को देखना और खरीदना आसान बनाया जाएगा। कंपनी ने कहा कि यह सुविधा अमेरिका, भारत और जापान में उपलब्ध होगी। उपयोगकर्ता अपनी इच्छा के अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें एआई पर आधारित एक सहायक उनकी पसंद और जरूरत के मुताबिक खरीदारी से जुड़े सुझाव देगा। ग्लांस ने जून में सैमसंग के साथ भी साझेदारी की थी। इसके तहत अमेरिका में स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करने वालों के लिए उसका डिजिटल खरीदारी मंच उपलब्ध कराने की योजना है। कंपनी ने एप्पल के आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम में भी अपनी ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा शामिल की है।
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
Home
देश
विदेश
व्यापार
दिल्ली : गूगल के साथ साझेदारी में अमेरिका, भारत और जापान के एंड्रॉयड टीवी पर उपलब्ध होगा ग्लांस
दिल्ली : गूगल के साथ साझेदारी में अमेरिका, भारत और जापान के एंड्रॉयड टीवी पर उपलब्ध होगा ग्लांस
Tags
# देश
# विदेश
# व्यापार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
व्यापार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें