नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के बॉय बैंड एनटीएक्स ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘कोरिया संस्कृति दिवस-2026’ समारोह के दौरान अरिजीत सिंह के लोकप्रिय हिंदी गीत ‘केसरिया’ को प्रस्तुत किया और ‘काला चश्मा’ तथा ‘कोई मिल गया’ जैसे भारतीय गीतों पर नृत्य किया। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय सांस्कृतिक केंद्र में कोरियाई संस्कृति केंद्र द्वारा 23 अक्टूबर को सिलेक्ट सिटीवॉक में आयोजित इस उत्सव में संगीत, पारंपरिक कलाओं, मार्शल आर्ट और संवादात्मक सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिये भारत और दक्षिण कोरिया की मित्रता का जश्न मनाया गया। ‘एक रोशनी, दो शहर’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारत की दिवाली और दक्षिण कोरिया के चुसोक त्योहार के बीच समानताएं दर्शाई गईं। इसमें दोनों त्योहारों से जुड़े परिवार, समुदाय और एकजुटता के साझा मूल्यों को रेखांकित किया गया। दो दिवसीय यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर को भी जारी रहा। इसमें दक्षिण कोरिया की सांस्कृतिक परंपराओं के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने वाली छह कोरियाई टीम ने प्रस्तुति दी। इनमें शास्त्रीय और आधुनिक संगीत का संगम, वाद्य संगीत का समकालीन मिश्रण, ताइक्वांडो और के-पॉप शामिल थे।
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
दिल्ली : कोरिया संस्कृति दिवस समारोह में ‘केसरिया’ गीत प्रस्तुत किया गया
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें