दिल्ली : श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

दिल्ली : श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

indian-fisherman-arrested-in-srilanka
नई दिल्ली। श्रीलंका की नौसेना ने उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी एक नौका भी जब्त कर ली है। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। श्रीलंका की नौसेना द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मछुआरों को शनिवार को जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने पर पकड़ा गया। बयान में कहा गया, ‘‘अभियान के दौरान ‘एसएलएनएस समुद्रु’ ने भारतीय मछुआरों की एक नौका को जब्त किया और नौ भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया।’’ हिरासत में लिए गए मछुआरों को कांकेसंथुरई बंदरगाह ले जाया गया है, जहां उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मत्स्य पालन एवं जलीय संसाधन विभाग को सौंप दिया जाएगा। मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के द्विपक्षीय संबंधों में एक संवेदनशील विषय रहा है। तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच स्थित पाल्क जलडमरूमध्य दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक प्रमुख क्षेत्र है। अक्सर दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार कर लिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: