दिल्ली : रीजीजू ने त्रिपुरा के युवक के साथ नस्ली बदसलूकी की निंदा की, कार्रवाई का भरोसा दिलाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

दिल्ली : रीजीजू ने त्रिपुरा के युवक के साथ नस्ली बदसलूकी की निंदा की, कार्रवाई का भरोसा दिलाया

kiran-rijiju
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने दिल्ली के एक ‘कंटेंट क्रिएटर’ की ओर से त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित तौर पर की गई नस्ली बदसलूकी की बुधवार को निंदा की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस आरोपी को ‘‘कड़ा सबक’’ सिखाएंगी। रीजीजू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी। आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस उसे कड़ा सबक सिखाएंगी।’’ रीजीजू की यह टिप्पणी तब आई, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। इस वीडियो में ‘कंटेंट क्रिएटर’ आमिर शौकीन त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित तौर पर नस्ली और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है। पूरे पूर्वोत्तर में कथित घटना की कड़ी निंदा हो रही है। विवाद के बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया है। वहीं, विभिन्न दलों के नेताओं ने ‘कंटेंट क्रिएटर’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं: