दिल्ली : ई-स्कूटर और बाइक में आग लगने के बाद दो नाबालिग बचाए गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026

दिल्ली : ई-स्कूटर और बाइक में आग लगने के बाद दो नाबालिग बचाए गए

e-scooty-fire-delhi
नई दिल्ली। दिल्ली के बलबीर नगर एक्सटेंशन में बुधवार देर रात एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में आग लगने के बाद दो नाबालिगों को सुरक्षित बचा लिया गया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग देर रात करीब 1:50 बजे लगी, जिसके बाद अग्निशमन सेवा ने तुरंत मौके पर दमकल की छह गाड़ियां भेजीं। अधिकारी ने बताया कि जब इमारत में धुआं फैला, तो दक्ष (16) और काव्या (15) नामक दो नाबालिग भूतल के एक कमरे में फंस गए थे और टीम के एक सदस्य ने उन्हें निकाला और उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। उनके मुताबिक, अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि दोनों नाबालिग की हालत सामान्य है। अधिकारी ने कहा कि इस आग की चपेट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल आ गई थी तथा आग पर देर रात 2:10 बजे काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: