भारत रिफाइनिंग महाशक्ति है : मार्को रुबियो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

भारत रिफाइनिंग महाशक्ति है : मार्को रुबियो

marko-rubio-usa
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' करार दिया और कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वेनेजुएला में तेल के उत्पादन को लेकर रिलायंस के साथ चर्चा करेगा। भारत की तीन दिवसीय यात्रा के तहत मंगलवार दोपहर मुंबई पहुंचे रुबियो ने संवाददाताओं से कहा, ''भारत एक रिफाइनिंग महाशक्ति है। उसके पास भारी कच्चे तेल को प्रसंस्करण करने की क्षमता है। उसने अतीत में ऐसा किया है, और मुझे लगता है कि जैसे-जैसे अधिक से अधिक वेनेजुएला का तेल बाजार में आएगा, वह ऐसा फिर कर सकता है।'' उनसे पूछा गया था कि दुनिया की ऊर्जा मांग को पूरा करने में भारत क्या भूमिका निभा सकता है। रुबियो ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ''वेनेजुएला में उनके पहले से ही तेल पट्टे मौजूद हैं, जिनका उपयोग करके वे खुद अधिक उत्पादन कर सकते हैं।''उन्होंने कहा, ''मैं आपसे यह दावा नहीं कर रहा हूं कि दुनिया भर में हो रही कुछ घटनाओं के कारण पैदा होने वाली कमी को अकेले वेनेजुएला पूरा कर सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ यह निश्चित रूप से ऐसा कर सकता है और अल्पावधि में यह निश्चित रूप से मदद कर सकता है।'' अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ''यह उन विषयों में एक है, जिस पर हम चर्चा करेंगे। हमने अतीत में भी भारत के साथ इस पर चर्चा की है, और वे तैयार नजर आते हैं। वे ऐसा करने के इच्छुक हैं। प्रतिबंधों आदि के रूप में कुछ बाधाएं हो सकती हैं, जिन्हें हमें दूर करना होगा।'' रुबियो ने कहा, ''अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वेनेजुएला में तेल उत्पादन के बारे में रिलायंस के साथ चर्चा करेगा।’’ उन्होंने दावा किया , ''भारत ने तेल खरीद में विविधता लाने में पर्याप्त प्रगति की है, जो कि एक समझदारी भरा कदम है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: