नई दिल्ली। नशा मुक्त भारत अभियान अब तक 35 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है, जिनमें 13.94 करोड़ युवा और 10.86 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, इस अभियान में देश भर के 32 लाख से अधिक शिक्षण संस्थान भी जुड़े हैं। मंत्रालय ने बताया कि यह अभियान मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) के तहत 15 अगस्त 2020 को शुरू किया गया था, जो शुरुआत में 272 संवेदनशील जिलों तक सीमित था लेकिन अब इसका विस्तार पूरे देश में हो गया है। मंत्रालय ने सितंबर में नयी दिल्ली में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान का भी उल्लेख किया। शाह ने विश्वास जताया था कि देश 31 दिसंबर, 2029 तक मादक पदार्थों के कारोबार को पूरी तरह खत्म कर देगा। इसने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जागरूकता कार्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों और सरकारी विभागों तथा नागरिक समाज संगठनों के साथ सहयोग के माध्यम से मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना है।
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
दिल्ली : नशा मुक्त भारत अभियान 35 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें