नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रेहान वाद्रा की तस्वीरों की प्रदर्शनी से जुड़े विवाद पर शुक्रवार को कहा कि इस तरह की ‘‘सेंसरशिप’’ ने स्वतंत्रता को पसंद करने वाले लोकतंत्र के रूप में भारत की वैश्विक छवि को एक और झटका दिया है। थरूर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा के बेटे एवं फोटोग्राफर रेहान वाद्रा की कुछ तस्वीरों को प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं देने के बीकानेर हाउस प्रशासन के कदम की आलोचना की। थरूर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि तस्वीरों में ऐसी घटनाओं को दर्शाया गया था जो पहले ही लोगों की स्मृति का हिस्सा बन चुकी हैं और इनमें से कई तस्वीरें मीडिया एवं ऑनलाइन मंचों पर पहले देखी गई तस्वीरों जैसी हैं। तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा, ‘‘बीकानेर हाउस राजनीतिक रुख के खिलाफ नीति रखने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन किसी विरोध प्रदर्शन की तस्वीर किसी घटना का चित्रण है और अपने आप में राजनीतिक नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि यदि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे के तौर पर मामला अदालत में जाता तो ऐसी तस्वीरों को संभवत: अनुमति मिल जाती। थरूर ने कहा कि इस घटनाक्रम को मिली व्यापक चर्चा से प्रदर्शनी की तुलना में दिल्ली और दुनिया भर में कहीं अधिक लोगों तक रेहान वाद्रा का काम पहुंचा है। रेहान ने कहा था कि बीकानेर हाउस प्रशासन ने उनकी एकल प्रदर्शनी से पहले दिल्ली में हाल में हुए प्रदर्शनों से संबंधित कई तस्वीरें हटा दीं। बीकानेर हाउस सोसाइटी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसकी नीति के अनुरूप नहीं पाए जाने के कारण कुछ तस्वीरें हटाने को कहा गया, जबकि बाकी तस्वीरें प्रदर्शित की गईं।
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
दिल्ली : रेहान वाड्रा विवाद से लोकतंत्र के रूप में भारत की छवि को एक और झटका लगा : थरूर
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें