नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को संशोधन किया। समयसीमा में यह संशोधन संबंधित राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के अनुरोध के बाद किया गया है। निर्वाचन आयोग ने पांचों राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेश दिल्ली को समयसीमा बढ़ाने के संबंध में अलग-अलग पत्र भेजे हैं। महाराष्ट्र में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर से बढ़ाकर 13 नवंबर कर दी गई है। दावों और आपत्ति का निस्तारण अब 25 नवंबर तक होगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा। मसौदा मतदाता सूची 31 अगस्त को जारी की गई थी और दावों के निस्तारण की अंतिम तिथि पहले 10 नवंबर तय की गई थी। दिल्ली में अब दावे और आपत्तियां 30 अक्टूबर के बजाय 25 नवंबर तक दाखिल की जा सकेंगी। दावों के निस्तारण की तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है और अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
दिल्ली : दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में SIR की समय सीमा बढ़ी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें