मुंबई : ‘पंचायत 5’ के ट्रेलर से एक दिन पहले बनराकस ने दिखाई नए फुलेरा की झलक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2026

मुंबई : ‘पंचायत 5’ के ट्रेलर से एक दिन पहले बनराकस ने दिखाई नए फुलेरा की झलक

Banrakas-in-panchayat5
मुंबई (संवाददाता) । फुलेरा में अब कुछ बड़ा होने वाला है! यह लाइन पढ़कर आप जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या होने वाला है? तो आपको बता दें कि बनराकस यानी दुर्गेश कुमार द्वारा नए प्रशासन की कमान अपने हाथ में लेने के बाद, ऐसा लग रहा है कि पूरे गांव का रूप रंग बदलने वाला है। प्राइम वीडियो द्वारा रिलीज़ किए गए नए वीडियो में बनराकस को ट्रांसफॉर्म होते हुए देखा जा सकता है, साथ ही मॉडर्न अवतार में नजर आ रहा फुलेरा का लुक, दर्शकों को गांव के लिए शानदार नजरिए की झलक दे रहा है। इस तरह से वीडियो में फुलेरा के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार होता नजर आ रहा है। गांव में अब कई तरह के नए और मॉडर्न बदलाव होने वाले हैं और गांव को एक नया रूप मिलता नजर आएगा। ऐसे में, बनराकस एक नए दौर की शुरुआत करने के लिए कमर कस चुका है और उसने ऐलान किया है, "अब शुरू होगा हमारा राज!" ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर बनराकस के प्लान में फुलेरा के लिए क्या है ? इसकी झलक पाने के लिए देखिए पंचायत सीजन 5 का मच अवेटेड ट्रेलर जो कल रिलीज़ होने वाला है। दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार द्वारा बनाए इस शो का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि इसकी कहानी को चंदन कुमार द्वारा लिखा गया है। इस सीरीज को द वायरल फीवर (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक समेत कई कलाकार स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। वहीं, ‘पंचायत’ का सीजन 5 भारत के अलावा दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में 3 दिसंबर 2026 को एक्सक्लूसिव तौर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: