सीहोर : लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 नवंबर 2026

सीहोर : लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता

Bjp-padyatra-sehore
सीहोर। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ निकाली गई विशाल पदयात्रा में विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में बुधवार सुबह दोराहा सोनकच्छ टोल प्लाजा से भाजपा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष अजय ठकुर, दोराहा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा और अहमदपुर मंडल अध्यक्ष प्रीतम गौर सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में टी टी नगर अटल पथ पहुंचे। इधर सीहोर से भी विधायक सुदेश राय के दिशा निर्देशन में सीहोर भाजपा मंडल एक अध्यक्ष सुदीप प्रजापति और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और नागरिक पदयात्रा में शामिल हुए।  विधायक सुदेश राय के साथ  सीहोर और ग्रामीण क्षेत्र से वाहनों का काफिला भी भोपाल पहुंचा। लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और जन् भागीदारी का संदेश देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली गई पदयात्रा में  विधायक सुदेश राय के साथ सीहोर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी खेल संगठनों के प्रमुख और शहर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं नागरिकों ने पदयात्रा शुभारंभ के दौरान केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गंभीरता से सुना।  विधायक सुदेश राय ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने और अराजकता को मिटाने के लिए निकाली गई यहां पदयात्रा सुबह 10 बजे टी टी नगर स्थित अटल पथ के प्लेटिनम प्लाजा से शुरू हुई और रोशनपुरा तक पहुंची पदयात्रा में लगभग दो लाख से अधिक नागरिक सम्मिलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: