पटना : संजय झा का बयान पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे : डॉ. अजय पासवान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

पटना : संजय झा का बयान पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे : डॉ. अजय पासवान

Bihar-congress-condemn-sanjay-jha
पटना 11 नवंबर, (रजनीश के झा) । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के  चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के इंडिया गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संजय झा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. पासवान ने कहा कि इंडिया गठबंधन की मूल रूपरेखा और इसकी पूरी परिकल्पना कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने तैयार की थी। विपक्षी दलों को एकजुट कर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से इस गठबंधन की नींव रखी गई थी। उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से जुड़े तो उन्होंने संयोजक बनने की शर्त रख दी थी। उनके इस रुख पर गठबंधन के कई सहयोगी दलों को आपत्ति थी। सहयोगी दलों के नेताओं के मन में नीतीश कुमार की राजनीतिक विश्वसनीयता को लेकर गंभीर संदेह था। उन्हें आशंका थी कि नीतीश कुमार अपनी पुरानी राजनीतिक शैली के अनुरूप चुनाव से पहले कांग्रेस और विपक्षी दलों के साथ रहेंगे, लेकिन चुनाव के बाद फिर भाजपा के साथ जा सकते हैं। डॉ. पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता पहले ही खो चुके थे। जब उन्हें यह एहसास हो गया कि इंडिया गठबंधन में उनकी शर्तें स्वीकार नहीं होने वाली हैं और उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होगी, तो उन्होंने गठबंधन से किनारा कर लिया और भाजपा के साथ चले गए।

कोई टिप्पणी नहीं: