दिल्ली : उप्र विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों का आकलन कर रहा है जदयू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 नवंबर 2026

दिल्ली : उप्र विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए निर्वाचन क्षेत्रों का आकलन कर रहा है जदयू

Jdu-preparing-up-election
नई दिल्ली। जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) ने सोमवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश के उन निर्वाचन क्षेत्रों का आकलन कर रहा है, जहां वह 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ सके, साथ ही यह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक घटक के रूप में चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी विचार कर रहा है। जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि पार्टी ने पहले भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा है और उसके उम्मीदवार विधानसभा के लिए निर्वाचित भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि जद(यू) उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़े। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा है और वहां हमारे विधायक चुने गए हैं। पार्टी लंबे समय से बिहार के बाहर अन्य राज्यों में भी काम कर रही है। हमारा संगठनात्मक ढांचा काफी अच्छा है।’’ प्रसाद ने को बताया, ‘‘हमारे कार्यकर्ता लंबे समय से उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। हम उन निर्वाचन क्षेत्रों का आकलन कर रहे हैं जहां हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके बाद उन निर्वाचन क्षेत्रों पर निर्णय लिया जाएगा जहां हम चुनाव लड़ सकते हैं।’’


इन टिप्पणियों से एक दिन पहले ही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के साथ, वाराणसी में आयोजित जद(यू) के राज्य-स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया था। जब प्रसाद से पूछा गया कि क्या पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक घटक के रूप में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, तो उन्होंने कहा कि जद(यू) इस गठबंधन के साथ संभावनाओं को तलाशने पर अधिक विचार कर रहा है। जद(यू) केंद्र और बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राजग सरकार का एक प्रमुख घटक है। उन्होंने कहा, ‘‘राजग के साथ संभावनाओं को तलाशने पर अधिक विचार किया जा रहा है।’’ इसके अलावा, पार्टी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उप्र विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी योजना की पुष्टि की। पार्टी ने कहा कि निशांत कुमार के नेतृत्व में, वह उत्तर प्रदेश में लोगों की आवाज बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसमें कहा गया, ‘‘पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगी।’’ एक दिन पहले, कुमार ने कहा था कि पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है और वह राजग के एक घटक के रूप में चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम राजग के एक घटक दल के रूप में यह चुनाव लड़ें। हमारा उद्देश्य पार्टी की विचारधारा और हमारे सम्मानित नेता नीतीश कुमार जी की नीतियों को आगे बढ़ाना है।” उन्होंने कहा, “अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम पार्टी की विचारधारा और नीतीश कुमार जी की नीतियों को देश के अन्य राज्यों तक ले जाएं। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। हमारी पार्टी इसके लिए तैयारी कर रही है और हमारा शीर्ष नेतृत्व इसी दिशा में काम कर रहा है।”

कोई टिप्पणी नहीं: