सीहोर : अंतिम समय में सीहोर बाइज ने पलटा मैच, आरएसआई को 2-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

सीहोर : अंतिम समय में सीहोर बाइज ने पलटा मैच, आरएसआई को 2-1 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

  • जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल रहा रोमांचक, आज इछावर और आष्टा के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल

Sehore-football
सीहोर। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर के चर्च मैदान पर आयोजित सीनियर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कांटे की टक्कर में सीहोर बाइज की टीम ने शानदार वापसी करते हुए आरएसआई को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले के अंतिम समय में सीहोर बाइज के खिलाड़ियों ने लगातार दो गोल दागकर मैच का रुख बदल दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले में आरएसआई की ओर से नैतिक ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद सीहोर बाइज के खिलाड़ियों ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए। मैच के अंतिम समय में प्रांजलि और मोहम्मद अयान ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल किया। इन दो गोलों की बदौलत सीहोर बाइज ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंतिम क्षणों तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने मैदान पर मौजूद खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को इछावर और आष्टा की टीमों के मध्य खेला जाएगा। बुधवार को सीहोर बाइज ने आरएसआई को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम फाइनल में सीहोर बाइज से भिड़ेगी। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: