मुंबई : ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर ने जीता नेटिज़न्स का दिल, सलमान खान की हो रही है तारीफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

मुंबई : ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर ने जीता नेटिज़न्स का दिल, सलमान खान की हो रही है तारीफ

  • नए अवतार पर फिदा हुए फैंस, ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर को मिल रही है जबरदस्त प्रतिक्रिया

film-matribhumi-salman-khan
मुंबई (संवाददाता) । सलमान खान स्टारर "मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस" का ट्रेलर आते ही हर तरफ से सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिएक्शंस पा रहा है। इतना ही नहीं नेटिज़न्स ट्रेलर देखने के बाद अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करने से खुदको रोक नहीं पा रहे हैं और फिल्म की दमदार कहानी, शक्तिशाली पलों और देशभक्ति की अपील की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर ने आते ही जबरदस्त डायलॉग्स, आकर्षक विजुअल्स और सलमान खान के कमांडिंग स्क्रीन प्रेजेंस से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। दर्शकों को सुपरस्टार का ट्रेलर में नजर आ रहा नया पावरफुल अवतार बेहद पसंद आ रहा है।


नेटिज़न्स X पर अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं, जिनमें से कई ने ट्रेलर को लेकर अपनी हैरानी जाहिर की है जबकि अन्य ने उसके जबरदस्त असर की सराहना की है। ट्रेलर को देख आ रहे पॉजिटिव रिएक्शंस ने फिल्म के आसपास बनी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इस तरह से अब फैंस सलमान खान द्वारा सिल्वर स्क्रीन पर साहस, बलिदान और देशभक्ति की गहरी कहानी को पेश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ खुद में सलमान खान के शानदार अंदाज के अलावा जंग के पीछे छुपे सच की कहानी और कहानी में मौजूद भावनाओं को लिए हुए है। कहना होगा कि यही वह वजह है कि ट्रेलर को ऑनलाइन अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है और अब हर कोई इस शानदार सिनेमाई अनुभव को देखने का इंतजार कर रहा है। ट्रेलर को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया और दर्शकों के बीच बढ़ती उत्सुकता के साथ ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म साहस, बलिदान और देशभक्ति की एक दमदार कहानी बड़े पर्दे पर पेश करेगी। दर्शक सलमान खान को उनके इस नए और गंभीर अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपनी दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: