मधुबनी : ब्राउन शुगर मोटरसाईकिल एवं 02 मोबाईल के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

मधुबनी : ब्राउन शुगर मोटरसाईकिल एवं 02 मोबाईल के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

Two-arrest-with-brown-sugar-madhubani
मधवापुर/मधुबनी, 13 नवम्बर (रजनीश के झा) । 12 नवंबर को साहरघाट थाना पुलिस टीम दिवा गश्ती के दौरान समय करीब 16:50 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक बुलेट मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर मधवापुर की ओर जाने वाले हैं। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार साहरघाट थाना की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम अकरहरघाट पुल के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई। वाहन चेकिंग के क्रम में एक हरे रंग की बुलेट मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जो पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। सशस्त्र बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मो० दिलदार बाबु एवं आकाश साह के रूप में की गई। तदोपरांत पुलिस द्वारा दोनों व्यक्ति की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में मो० दिलदार बाबु के पास से कुल 09.66 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ तथा एक मोबाईल तथा आकाश साह के पास से एक मोबाईल बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ, दोनों मोबाईल एवं नेपाली नंबर की बुलेट मोटरसाईकिल को विधिवत जप्त करते हुए दोनों अभियुक्तों को थाना लाया गया। इस संदर्भ में साहरघाट थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या 230/26, 12 नवंबर दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: