मुंबई : सूर्यकुमार यादव के हाथों इंडियन गैरेज की नई पहचान का आगाज़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 नवंबर 2026

मुंबई : सूर्यकुमार यादव के हाथों इंडियन गैरेज की नई पहचान का आगाज़

Surya-kumar-yadav-in-fashion-world
मुंबई (अनिल बेदाग): क्रिकेट के मैदान पर अपने अनोखे शॉट्स और बेखौफ अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने इस बार फैशन की दुनिया में एक नई पहचान का अनावरण कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। बोरीवली स्थित स्काय सिटी मॉल में सूर्यकुमार यादव ने इंडियन गैरेज के नए लोगो और विजुअल आइडेंटिटी का अनावरण किया। यह आयोजन सिर्फ एक ब्रांड के नए रूप की लॉन्चिंग नहीं, बल्कि बदलते दौर के पुरुषों की सोच, आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षाओं को फैशन के जरिए अभिव्यक्त करने की एक नई कोशिश भी बना। 31 अक्टूबर को आयोजित इस खास समारोह में फैशन, क्रिकेट और आधुनिक लाइफस्टाइल का खूबसूरत संगम देखने को मिला। TMRW हाउस ऑफ ब्रांड्स के अंतर्गत आने वाले इस लोकप्रिय भारतीय फैशन ब्रांड का नाम अब ‘द इंडियन गैरेज कंपनी’ से बदलकर ‘इंडियन गैरेज’ कर दिया गया है। नए नाम के साथ ब्रांड ने अपना लोगो, विजुअल आइडेंटिटी और ब्रांड पोजिशनिंग भी नए सिरे से पेश की है।


इस मौके पर सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी ने समारोह को खास आकर्षण प्रदान किया। मैदान पर अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर अलग मुकाम हासिल करने वाले सूर्यकुमार की शख्सियत ब्रांड की उस सोच से मेल खाती है, जिसमें हर उस व्यक्ति को महत्व दिया गया है, जो अपनी सफलता की कहानी खुद लिखना चाहता है। यही वजह रही कि उनकी मौजूदगी में इस नई पहचान का अनावरण ब्रांड के लिए एक यादगार अवसर बन गया। इंडियन गैरेज के संस्थापक अनंत टांटेड ने ब्रांड की नई दिशा पर अपनी बात रखते हुए कहा, “हम हमेशा से उन पुरुषों के लिए कपड़े बनाते आए हैं, जो अपनी सफलता की कहानी खुद लिखते हैं। हमारी नई ब्रांड पहचान अब इसी विचार को और अधिक मजबूती से सामने रखती है।”


वहीं, टीएमआर डब्लू  के मुख्य विकास अधिकारी मनीष सिंघई ने ब्रांड की सोच और भविष्य की रणनीति को रेखांकित करते हुए कहा, “इंडियन गैरेज हमेशा से उन पुरुषों का ब्रांड रहा है, जो अपने लिए कुछ खास हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। हमारी नई पहचान इस भावना को पहले से कहीं अधिक स्पष्ट रूप से दर्शाती है। ‘एवरीडे हीरो’ महत्वाकांक्षी है, उसका दृष्टिकोण वैश्विक है और उसकी जड़ें भारत में हैं। उसे अच्छी गुणवत्ता के लिए ब्रांड के नाम का अतिरिक्त मूल्य चुकाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “नए नाम, अधिक प्रभावशाली रूप और स्पष्ट ब्रांड पोजिशनिंग के साथ हम उसके साथ विकास के एक नए चरण की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर सफलता हासिल करने वाले व्यक्ति की भावना को दर्शाने वाले सूर्यकुमार यादव के हाथों, स्काय सिटी मॉल में हमारे ग्राहकों की उपस्थिति में इस नई पहचान का अनावरण होना, इस पल को और भी खास बनाता है।” इस अवसर पर ओबेरॉय रियल्टी के मॉल्स विभाग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तनु प्रसाद ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “इंडियन गैरेज हमारे फैशन पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण ब्रांड रहा है। हमें खुशी है कि ब्रांड स्काय सिटी मॉल में अपने नए और उत्साहजनक अध्याय की शुरुआत कर रहा है।”

कोई टिप्पणी नहीं: