पटना : सरकार का बड़ा फैसला, नीतीश के नाम पर इस सिक्स लेन ब्रिज का नामकरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

पटना : सरकार का बड़ा फैसला, नीतीश के नाम पर इस सिक्स लेन ब्रिज का नामकरण

six-lane-nitish-name-road
पटना, 13 नवम्बर (रजनीश के झा) । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि बिहार के बिदुपुर-राघोपुर सिक्स लेन ब्रिज को नया नाम मिल गया है. सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के सम्मान में इस ब्रिज का नाम 'नीतीश सेतु' रखने का ऐलान किया है.


नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नामकरण

सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 21 नवंबर को बिहार आगमन हो रहा है. इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, जिसका नामकरण राज्य सरकार द्वारा 'नीतीश सेतु' किया गया है, राष्ट्र को समर्पित करेंगे. "इसके साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री,बिहार कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज की लागत 5000 करोड़ से अधिक की है. इसके निर्माण के लिए बिहार सरकार ने एशियाई डेवलपमेंट बैंक से 3000 करोड़ का ऋण लिया था. वहीं सरकार ने इसके निर्माण में 2000 करोड़ का व्यय अपने संसाधनों से किया है.

कोई टिप्पणी नहीं: