नेपाल में फिर तबाही, क्रक गांव में दरका पहाड़, ढाई महीने में कुदरत का तीसरा कहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 नवंबर 2026

नेपाल में फिर तबाही, क्रक गांव में दरका पहाड़, ढाई महीने में कुदरत का तीसरा कहर

again-disaster-in-nepal-kharak-village
नेपाल पर मानों कुदरत कुछ ज्यादा ही नाराज है. पहले ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़, फिर लैंडस्लाइड के बाद पानी का सैलाब और एक बार फिर से मनास्लु इलाके में पहाड़ दरकने की खबर आई है. बताया जा रहा है कि क्रक गांव के पास ये घटना हुई है, जिसके बाद यहां अफरा-तफरी मची हुई है. क्रक गांव के पास भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है. भारी चट्टानें और मिट्टी नीचे की तरफ खिसक गईं, जिससे आसपास के इलाके प्रभावित हुए. हालांकि अब तक इससे जुड़ी हुई ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन ऊंचा इलाका होने की वजह से पहाड़ दरकने से स्थानीय लोगों को वहां से भागना पड़ा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ का हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा. कई घरों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है. बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं और फंसे लोगों को निकालने का काम चल रहा है. मौसम खराब रहने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं.मनास्लु क्षेत्र पहले भी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से जूझ चुका है. इस साल अगस्त में हुई बड़ी आपदा के बाद अब फिर से ऐसी घटना ने लोगों में डर पैदा कर दिया है. पर्यटन और स्थानीय आवागमन भी प्रभावित होने की आशंका है.

कोई टिप्पणी नहीं: