राजस्थान में ट्रेन उड़ाने की साजिश, ट्रैक पर ब्लास्ट, पैसेंजर ट्रेन गुजरते ही धमाका, कई गाड़ियां कैंसिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 नवंबर 2026

राजस्थान में ट्रेन उड़ाने की साजिश, ट्रैक पर ब्लास्ट, पैसेंजर ट्रेन गुजरते ही धमाका, कई गाड़ियां कैंसिल

blast-on-track-in-rajasthan
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में एक दहलाने वाली साजिश का खुलासा हुआ है. देश को दहलाने और एक बड़ी पैसेंजर ट्रेन को नेस्तनाबूद करने के लिए रेलवे ट्रैक पर एक शक्तिशाली धमाका किया गया. अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली रेलवे लाइन पर 50जीबी गांव के पास हुए इस भीषण विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं. क्या यह पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की कोई सोची-समझी साजिश थी? इस सवाल पर अब देश की तमाम खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां गहराई से जांच-पड़ताल कर रही हैं. रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद एटीएस और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं. एफएसएल ने घटनास्थल को सील कर सबूत जुटाए हैं, वहीं बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है. एसपी हरि शंकर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल धमाके के पीछे के आरोपियों व मकसद का खुलासा नहीं हुआ है. सभी एजेंसियां धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: