मुजफ्फरपुर : 1 करोड़ी की विदेशी शराब जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 नवंबर 2026

मुजफ्फरपुर : 1 करोड़ी की विदेशी शराब जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

alcohal-seized-muzaffarpur
मुजफ्फरपुर । उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बिहार में झारखंड, उत्तर प्रदेश पंजाब आदि राज्यों से शराब की खेप पहुंच रही है. उत्पाद विभाग की टीम ने बेला थाना क्षेत्र के नारायणपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 से पंजाब नंबर के एक ट्रक को जब्त किया है. तलाश के क्रम में ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है. उत्पाद विभाग के मुताबिक, बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने से हड़कंप मच गया है. मौके से एक ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग की पूछताछ में हुए खुलासे के मुताबिक गिरफ्तार चालक पंजाब का रहने वाला है. फिलहाल उससे पूछताछ कर शराब की खेप मंगाने वाले स्थानीय तस्करों की पहचान करने में उत्पाद विभाग की टीम जुटी है. पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा. उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेला थाना क्षेत्र के नारायणपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में पंजाब नंबर का एक ट्रक संदिग्ध स्थिति में खड़ा है. सूचना के मुताबिक, ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड है. एएसआई नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली. हालांकि, खेप की डिलीवरी होने से पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया. फिलहाल उत्पाद विभाग बरामद शराब का मिलान कर रहा है. साथ ही चालक से पूछताछ के आधार पर शराब की खेप मंगाने वाले स्थानीय तस्करों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं: