मुंबई। : यश 33 किलो का कॉस्ट्यूम 1.8 किलो का मुकुट पहन बने रावण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

मुंबई। : यश 33 किलो का कॉस्ट्यूम 1.8 किलो का मुकुट पहन बने रावण

yash-raean-costume
मुंबई । दिवाली के मौके पर रामायण रिलीज हुई और दर्शक इसे थिएटर में खूब प्यार दे रहे हैं. 5 दिन में इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 600 करोड़ के पार भी चली गई है. सबसे ज्यादा चर्चा रावण के रूप में यश की हुई. उनके लुक और अंदाज को देख लोग कायल हो गए. अब यश की कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट और डिजाइनर सानिया सरधारिया ने रावण लुक के बारे में बातचीत की. उन्होंने बताया कि आखिर यश को ये रूप धारण करने के लिए कितना वजन सहना पड़ा था. इस लुक की एक एक बारीकी पर काफी काम किया गया था और 33 किलो तक का वजन कॉस्ट्यूम का था. बातचीत में डिजाइनर ने रावण के लुक और यश के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'ज्यादातर ज्वैलरी के साथ कॉस्ट्यूम का वजन 16-20 किलो होता है. मगर रावण लुक के लिए ये वजन एकदम डबल था. कई सीन के लिए हमने भारी पीस का इस्तेमाल भी किया था. रावण की शादी का कॉस्ट्यूम और शूपर्णखा की शादी में पहनी गई कॉस्ट्यूम का वजन करीब 30-33 किलो था.' डिजाइनर के मुताबिक, रावण के मुकुट पर भी काफी काम किया और करीब इसका वजन 1.8 किलो था. सानिया का कहना है कि रावण के पूरे कॉस्ट्यूम में सबसे मुश्किल काम मुकुट बनाना था. जिसके लिए कई बार कोशिश की. कई एक्सपेरिमेंट किए. डिजाइनर ने बताया कि रावण के मुकुट के लिए उन्होंने कई एक्सपेरिमेंट किए. सबसे पहले उन्होंने कई मॉक 3डी क्राउन का डिजाइन तैयार किए. कई कोशिशों के बाद उन्हें डिजाइन मिला जिसपर उन्होंने फिर से काम शुरू किया. मुकुट के लिए सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात ये थी कि उन्हें ऐसा भारी-भरकम दिखने वाला मुकुट लाइट वेट में बनाना था. डिजाइनरों ने तमाम कोशिशों के बाद 1.8 किलो तक इसे फाइनल किया. बता दें रामायण दिवाली के मौके पर रिलीज हुई. नमित मल्होत्रा-यश के प्रोडक्शन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह से लेकर लारा दत्ता समेत कई सितारे हैं. मेकर्स ने बताया है कि वह दूसरा पार्ट 2028 तक लाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: