नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बेंगलुरु और मुंबई के बीच शुरू हुई नयी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन रेल संपर्क बेहतर करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस ट्रेन से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र को फायदा होगा, जिसका विशेष लाभ युवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों और छात्रों को मिलेगा। मोदी ने कहा, ‘‘बेहतर रेल संपर्क की दिशा में एक और कदम, और वह भी प्रौद्योगिकी और नवाचार के शहर बेंगलुरु से! वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बेंगलुरु और मुंबई के बीच रेल संपर्क के लिए एक बड़ी पहल साबित होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु और मुंबई को जोड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सोमवार, 2 नवंबर 2026
Home
देश
दिल्ली : बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल : प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली : बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस रेल संपर्क की दिशा में बड़ी पहल : प्रधानमंत्री मोदी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें