पटना, 04 नवम्बर, (रजनीश के झा) । बिहार में IPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पत्नी के साथ विवाद के मामले में आरोपी IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है. वहीं, अपराजीत को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है. इसके अलावा शैलेंद्र सिंह को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक (SP) और मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर का SP नियुक्त किया गया है. तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा IPS भानु प्रताप सिंह की तैनाती को लेकर है. पत्नी के साथ विवाद के मामले में आरोपी भानु प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है. उनकी नई तैनाती को प्रशासनिक फेरबदल के अहम फैसले के तौर पर देखा जा रहा है.अपराजीत को राज्यपाल का परिसहाय नियुक्त किया गया है. वहीं, शैलेंद्र सिंह को खगड़िया जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें खगड़िया का नया SP बनाया गया है. मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. उनकी नियुक्ति से जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव होगा. IPS अधिकारी कुमारी ममता कल्याणी को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं.
बुधवार, 4 नवंबर 2026
Home
बिहार
पटना : चर्चित IPS भानु प्रताप सिंह का तबादला पुलिस मुख्यालय, शैलेंद्र सिंह बने खगड़िया के नए SP
पटना : चर्चित IPS भानु प्रताप सिंह का तबादला पुलिस मुख्यालय, शैलेंद्र सिंह बने खगड़िया के नए SP
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें