नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजादी के बाद पहली बार बीते दशक में भारतीय कृषि की सालाना वृद्धि दर चार प्रतिशत से अधिक रही और इस दौरान बड़ी संख्या में छोटे किसान गरीबी से बाहर निकले। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘इंडिया टुडे’ समूह की ओर से आयोजित ‘किसान तक भारत कृषि सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए विश्व बैंक के एक अध्ययन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 12-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं और गांवों में गरीबी घटने की रफ्तार अधिक रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कृषि हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा और हमारे सामाजिक जीवन का आधार है।’’उन्होंने कहा कि कृषि का आधुनिकीकरण किए बिना और किसानों को आत्मनिर्भर बनाए बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। मोदी ने कृषि को ‘शक्ति की सप्त धाराओं’ में सबसे प्रमुख बताया, जिनका उल्लेख उन्होंने लाल किले से अपने संबोधन में किया था। उन्होंने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि वे देश के अनाज भंडार भरने से ही संतुष्ट थीं, जबकि बाजार, प्रौद्योगिकी, मौसम और लोगों की खानपान संबंधी आदतें बदल रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘केवल अनाज के भंडार भरना पर्याप्त नहीं है।’’ प्रधानमंत्री ने पिछले दशक की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत हर साल चार लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के कृषि उत्पादों का निर्यात करता है।
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
दिल्ली : आजादी के बाद पहली बार कृषि वृद्धि दर पिछले दशक में चार प्रतिशत से अधिक रही : मोदी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें