- माताजी मंदिर के पीछे की कॉलोनी में बदलेगी सड़कों की तस्वीर, रहवासियों को मिलेगी बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर
भूमिपूजन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब विकास की सुविधाएं शहर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक गली तक पहुंचें। हमारा प्रयास है कि शहर के किसी भी क्षेत्र के रहवासियों को सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। देवनगर कॉलोनी में होने वाले ये निर्माण कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका की प्राथमिकता केवल बड़े और प्रमुख मार्गों का निर्माण करना नहीं, बल्कि कॉलोनियों की आंतरिक सड़कों को भी बेहतर बनाना है। नागरिकों की जरूरतों और स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सीहोर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, कमलेश राठौर, मांगीलाल मालवीय सहित वार्ड क्रमांक 2 के बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें