नयी दिल्ली, 09 नवंबर । दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 2013 में उनके राष्ट्रीय राजधानी दौरे के दौरान एसएफआई और माकपा समर्थकों के विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में 'पीड़ित' के रूप में अपना बयान दर्ज कराने के लिए नया नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम फिलहाल कोलकाता में है और बनर्जी का बयान संसद मार्ग थाने के कर्मियों द्वारा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बनर्जी को मामले में एक पीड़ित के रूप में नोटिस जारी किया गया है, न कि एक आरोपी के रूप में। यह मामला अप्रैल 2013 की एक घटना से संबंधित है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों द्वारा पश्चिम बंगाल के तत्कालीन वित्त मंत्री अमित मित्रा पर कथित हमले के विरोध में बनर्जी ने अपने मंत्रियों और सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संसद मार्ग पर योजना आयोग (अब नीति आयोग) के पास प्रदर्शन किया था। उनकी यात्रा के दौरान, एसएफआई और माकपा समर्थकों ने कथित तौर पर उनके खिलाफ नारे लगाए, जिससे उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ हाथापाई की घटना हुई। पश्चिम बंगाल के स्थानीय आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने पहले मामले में गवाहों के बयान दर्ज करने के दो प्रयास किए थे। सूत्रों ने बताया कि नोटिस तो प्राप्त किए गए, लेकिन बयान दर्ज नहीं किए जा सके। अब बनर्जी सहित संबंधित व्यक्तियों को अपने बयान और शिकायतें दर्ज करने के लिए नए नोटिस जारी किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने उनसे बयान दर्ज कराने के लिए अपनी पसंद की जगह पर उपलब्ध रहने को कहा है।
सोमवार, 9 नवंबर 2026
दिल्ली : पुलिस 2013 के प्रदर्शन मामले में 'पीड़ित' के रूप में ममता का बयान दर्ज करेगी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें